बलौदा बाजार

युवा मोर्चा अन्याय के खिलाफ सडक़ की लड़ाई लडऩे को तैयार रहें-यदु
21-Feb-2021 7:13 PM
 युवा मोर्चा अन्याय के खिलाफ सडक़ की लड़ाई लडऩे को तैयार रहें-यदु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सरसीवां, 21 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी सरसीवा में भारतीय जनता युवा मोर्चा  बलौदा बाजार भाटापारा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील यदु का प्रथम प्रवास हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सरसीवां के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार मुख्य मार्ग पर स्वागत किया। मोटरसाइकिल रैली से नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय में उनका सम्मान एवं संबोधन हुआ।

संबोधन की कड़ी में सर्वप्रथम युवा नेता सुमेश बंजारे ने जिला अध्यक्ष के स्वागत उपरांत अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कि गांव गरीब किसान नौजवान की पार्टी है। मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत का चहुंमुखी विकास केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। वहीं राज्य की सरकार छत्तीसगढ़ की भोले-भाले जनता के साथ धोखा कर रही है।

पूर्व जिला पंचायत के सभापति और भाजपा मंडल के महामंत्री रेशम कुर्रे ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार आई है, पूरे प्रदेश में त्राहि-मचा हुआ है।

 भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश मंत्री आनंद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और युवाओं को चाहिए कांग्रेस की नीति के खिलाफ स्वाधीनता के साथ सडक़ की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहें, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जनहित में सदैव जनता के साथ खड़ा रहे भारतीय जनता पार्टी में लगन परिश्रम और निष्ठा से कार्यकर्ता किसी भी पद में जा सकता है। अन्य पार्टी में वंशवाद है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुभाष जालान ने कार्यकर्ताओं को कहा कि युवा विपरीत से बहने वाली हवाओं का रुख बदल देते हैं।

गंगाजल की कसम खाने वाली झूठी कांग्रेसी सरकार से आम किसान नौजवान और शासकीय सेवक हलाकान हो रहे हैं कांग्रेस की सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के नाम परअभी तक कुछ नही किया है।  माफिया राज प्रारंभ हो गया है, जिस गंगाजल की उन्होंने कसम खाई है। इसका इस सरकार का अंतिम संस्कार भी उसी गंगाजल से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम प्रवास पर आए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील यदु ने कहा कि युवा मोर्चा अन्याय के खिलाफ सडक़ की लड़ाई लडऩे को तैयार रहें। आने वाले समय में युवा मोर्चा आक्रामक रूप से कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके द्वारा किए गए वादे को निभाने के लिए उनको हर स्तर पर बाध्य करेगी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन एवं अन्य माध्यम से इस कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाएगी। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि निराशा का भाव त्याग कर सेवा भाव में जुड़ जाएं और जहां भी अवसर मिले इस सरकार के अत्याचार के खिलाफ डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार रहें।

आने वाले समय में हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे ने किया आभार प्रदर्शन अभिषेक शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अलग राम साहू,दुर्गेश केसरवानी,विजय यादव मंडल अध्यक्ष लवन, धीरज मिश्रा, बलीराम साण्डे प्रदेश सरसीवामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, ईन्दर पठारे, गोविन्दा साहू, आदि अथिति के रूप में उपस्थित थे तथा इस कार्यक्रम में युवा नेता लालू शर्मा, युवा नेता सिप्पू दुबे, युवा नेता मयंक अग्रवाल, नगर अध्यक्ष देवेश साहू, नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, भाजपा सदस्य राम पटेल, युवा नेता मनोज कुर्रे, नारायण साहू, कोषाध्यक्ष सोमू केशरवानी, अभिषेक टाण्डेल, उमाशंकर साहू, राहुल केशरवानी, अजय बंजारे, किशन केशरवानी, युवा नेता मनोज टंडन, मंडल मिडिया प्रभारी प्रदीप साहू, प्रिंस बारेठ, संजय जांगड़े, ऋतवज ठाकुर, भारत साहू, रमा साहू, राजेश्श भास्कर, धीरज चौहान, प्रियंक, हुलेश, लोमश साहू, मनीष चौहान, मोहन नामदेव, बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news