राजनांदगांव

समर्पण राशि के लिए अस्थाई काउंटर
21-Feb-2021 7:33 PM
समर्पण राशि के लिए अस्थाई काउंटर

राजनांदगांव, 21 फरवरी। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान में अब समर्पण राशि समर्पित करने हेतु समिति एक अस्थायी काउंटर बनाने जा रही है। समिति के समर्पित कार्यकर्ता रामदूत बनकर घर-घर संपर्क करने का अभियान चला रहे हैं। अगले कुछ दिनों में कार्यकर्ता अपने इस अभियान को पूर्ण कर लेंगे, ऐसा अनुमान है। 

अभियान समिति के शहर अध्यक्ष योगेश बागड़ी ने बताया कि ऐसे सभी परिवार या व्यक्ति जो  समर्पण राशि देना चाहते हैं और अभी तक नहीं दे पाए हैं, वे सभी स्थानीय महावीर चौक में स्थित हनुमान मंदिर में आकर इस कार्य हेतु समिति द्वारा नियुक्त कार्यकर्ता सुमीत पाठक को समर्पण राशि प्रदान कर अपना कूपन या रसीद प्राप्त कर सकते हैं। यह काउंटर सुबह 8 से 11 एवं दोपहर 3 से रात्रि 7 बजे तक 27 फरवरी तक लगातार चालू रहेेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news