महासमुन्द

हाथी का उत्पात जारी, धान को नुकसान पहुंचाया
21-Feb-2021 7:34 PM
हाथी का उत्पात जारी, धान  को नुकसान पहुंचाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 21 फरवरी। सिरपुर क्षेत्र में दो हाथियों का आतंक जारी है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार की देर रात एक हाथी तुमगांव से लगे ग्राम भोरिंग पहुंचा। हाथी यहां स्थित पेट्रोल पंप पहुंच गया, जहां पहले से ही एक मेटाडोर खड़ा था, जिसमें धान लदा हुआ था। हाथी ने धान को नुकसान पहुंचाया।

पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों की सूचना पर गजराज वाहन के साथ हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पहुंचे। घटना रात 1 बजे की बताई जा रही है। हाथी मित्र दल के सदस्यों ने दंतैल को यहां से भगाया। लेकिन करीब चार घंटे बाद हाथी एक अन्य हाथी के साथ फिर से पेट्रोल पंप के पास पहुंच गया। इसके बाद फिर से वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने फिर से दोनों दंतैल को खदेड़ा।

ज्ञात हो कि जिले में वर्तमान में दो दंतैल सिरपुर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। दोनों दंतैल क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि कुकराडीह सरपंच जीवन लाल साहू के खेत में चरने गए गौवंश को दंतैल ने कुचलकर मार डाला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news