गरियाबंद

कौशल विकास अभिकरण के सदस्य बने देवा, मक्कू महराज
21-Feb-2021 7:58 PM
 कौशल विकास अभिकरण के सदस्य बने देवा, मक्कू महराज

छुरा, 21 फरवरी। कौशल विकास अधिकार अधिनियम2013 की धारा 9 के अंतर्गत प्रत्येक जिला मे जिला स्तर पर  छत्तीसगढ़ युवाओं का कौशल विकास  अधिकार अधिनियम 2013 के उपबंधों को क्रियान्वित करने के लिए जिला कौशल विकास अभिकरण का गठन किया गया है । अभिकरण के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ पदेन उपाध्यक्ष ,पदेन सचिव संचालक जिला कौशल विकास अभिकरण। तीन अन्य प्रतिनिधि सदस्य उद्योग व्यापार वाणिज्य से, शिक्षा जगत से इसके अतरिक्त ग्यारह  जनप्रतिनिधियों को अभिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। महिला प्रतिनिधि के रुप मे ममता राठौर, नगरपालिका गरियाबंद पार्षद देवकरण मरकाम देवा, छुरा नगर पंचायत पार्षद अशोक मक्खू दीक्षित को राजिम विधायक अमितेष शुक्ल के अनुषंसा पर कौशल विकास अभिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। ममता राठौर, देवा, मक्खू को सदस्य बननेपर छुरा गरियाबंद के कांग्रेसियों ने बधाई दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news