धमतरी

नगरी की पारम्परिक मड़ई धूमधाम से सम्पन्न
21-Feb-2021 8:03 PM
  नगरी की पारम्परिक मड़ई धूमधाम से सम्पन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 21 फरवरी। शनिवार को नगर पंचायत नगरी में पारंपरिक मड़ई का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक स्थानों से आमंत्रित देवी देवताओं का विराट स्वरुप लोगों ने देखा। देवी देवताओं का विशाल समागम मड़ई का प्रमुख आकर्षण रहा। नगरी की शीतला माई की अगुवाई में यह आयोजन धुमधाम से शांति प्रिय वातावरण में निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ।

देवी देवताओं का भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ माता देवालय पहुंची। जहां पर सभी देवी देवताओं का फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी डांग को एक साथ सभी ने अपने कंधा में शोभित करके मड़ई स्थल का तीन बार भ्रमण किया।जिसे प्रचलित व पारंपरिक भाषा में बिहरना कहा जाता है। बिहरने के साथ ही मड़ई समाप्त हो जाता है। दूसरे दिन बाजार लगता है। जिसे मड़ई का हटरी कहा जाता है। पुरे आयोजन में पुलिस प्रशासन नगरी की व्यवस्था चुस्त थी। मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के झुले लगाये गए थे।

इस आयोजन को सफल बनाने में अवसर नगर पंचायत नगरी की अध्यक्ष अराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा,नगर व्यवस्था समिति नगरी के अध्यक्ष ललित प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण नाग, सचिव ज्वाला प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष माखन भरेवा, सहसचिव नोहर साहू, श्रीराम नवयुवक परिषद नगरी के कोषाध्यक्ष बृजलाल सार्वा, सचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव भरत साहू नगर पंचायत नगरी पुर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, नंद यादव, नगर पंचायत नगरी के सभी पार्षद गण, एल्डरमेन गण, के अलावा सुखुराम साहु, रमेश कश्यप, अरुण सार्वा,तिहारु राम मरकाम, प्रफुल्ल अमतिया, इतवारी नेताम, राघवेंद्र वर्मा, हृदय नाग, नोहरु साहू, वीरकुमार हिरवानी, ललित पटेल, ओमप्रकाश सोम, परसादीराम चंद्रवंशी, अरुण सोम, गेंद लाल पटेल, योगीराज गौर, झाड़ुराम यादव अशोक पटेल, अश्वनी निषाद अशोक यादव आदि का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news