बालोद

महिलाओं की रक्षा करने में असफल हुई भूपेश सरकार-भाजपा महिला मोर्चा
21-Feb-2021 8:05 PM
महिलाओं की रक्षा करने में असफल हुई  भूपेश सरकार-भाजपा महिला मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बालोद, 21 फरवरी। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ कल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। इस दौरान जिले की महिला शक्ति सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते नजर आई। कार्यक्रम में कांकेर सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए।

महिलाओं ने कहा कि जबसे प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है महिलाए खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है यहां कि सरकार मातृत्व शक्ति की रक्षा करने में असफल हुई है। जि़ला महिला मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन के साथ ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  महिला मोर्चा को अंधी बहरी सरकार को जगाना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यहां जब किसी भाजपा सरकार में कोई घटना होती है तो उसे मुद्दा बनाया जाता है पर छत्तीसगढ़ में कोई घटना हो तो इसे छोटा कहा जाता है उन्होंने कहा कि यहां जो किसानों को पैसा दिया जाता है वो केंद्र सरकार का पैसा है। उन्होंने कहा कि सरकार के अन्याय के खिलाफ 100 बार भी धरने में आना पड़े तो हम ज़रूर आएंगे।

महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, समाज के हर वर्ग के खिलाफ अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं के खिलाफ़ दुष्कर्म और अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह ख़ामोश है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध कहने से नहीं हिचकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर मंत्री शिव डहरिया का बयान पूरे देश की महिलाओं का अपमान है।

प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा कि सस्ती राजनीति के लिए अन्य प्रदेशों की घटनाओं पर मुखर रहने वाले सीएम का अपने ही प्रदेश की इन तमाम घृणित घटनाओं पर मौन, हमेशा शांति के द्वीप रहा छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ का स्वरूप लेते जा रहा है। यहां की प्रदेश सरकार मानो महिला शक्ति की रक्षा के लिए संकल्पित नहीं है।

कांग्रेस से भाजपा में आए प्रथम जि़ला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने भी संबोधित किया।

 जि़ला महामंत्री किशोरी साहू, दुर्गानंद साहू जि़ला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।

 पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार प्रदेश मंत्री राकेश यादव प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू महामंत्री किशोरी साहू देवलाल ठाकुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक जि़ला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू , जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू, जि़ला मंत्री शरद ठाकुर, पालक ठाकुर मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू कमलेश सोनी कौशल साहू, दानवीर साहू, डामेश्वरी साहू, सुशीला साहू खोमिन साहू भानुमति साहू, संध्या भारद्वाज, सहित अन्य मौजूद रहे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news