सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
21-Feb-2021 8:29 PM
 भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रांत संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अनुमति एवं भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अनुशंसा पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सीतापुर राजकुमार गुप्ता, काशी केसरी अंबिकापुर, राजू पांडे दरिमा, महामंत्री सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी, मंत्री त्रिलोचन पैकरा, रामप्रवेश राजवाड़े, आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कार्यालय मंत्री धनंजय द्विवेदी, संवाद प्रमुख सुनील बघेल, सोशल मीडिया धर्मेंद्र जायसवाल, को नियुक्त किया गया है। इसके साथ साथ जिला कार्यसमिति सदस्य में दिवस दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, कृष्णा तिवारी, मदन अग्रवाल, लालजी यादव, प्रेमचंद्र सूर्यवंशी, सत्यानंद बीसी, गणेश यादव, सुरेश यादव, दिलेश्वर को शामिल किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news