कोण्डागांव

पूर्व मंत्री केदार का बयान ओछी मानसिकता का परिचायक - तरुण भौमिक
21-Feb-2021 8:51 PM
पूर्व मंत्री केदार का बयान ओछी मानसिकता का परिचायक - तरुण भौमिक

कोण्डागांव, 21 फरवरी। विगत 20 फरवरी को भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।  उनके इस विवादित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रवक्ता तरुण भौमिक ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, धरना प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी है पर राजनीतिक सुचिता का पालन करना भी एक राजनेता का परमकर्तव्य है। उन्हें ये विदित होना चाहिए कि वे एक राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महिला नेता के विषय में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। यही नहीं वे पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कहकर अपमान कर रहे हैं।

केदार कश्यप का यह बयान उनकी ओछी और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। केदार कश्यप को प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए कि, उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की भावनाओं का अपमान किया। एक तरफ तो भाजपा महिला उत्पीडऩ और महिलाओं के शोषण के खिलाफ घडिय़ाली आंसू बहाती हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा कोण्डागांव के कार्यक्रम में महिलाओं के विषय में ही आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं। आपके इस दोहरे चरित्र को प्रदेश की जनता समझ चुकी हैं और प्रदेश की जनता ने अपने मत का प्रयोग कर आपको इसका जवाब भी दे दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news