कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 21 फरवरी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में 20 फ रवरी को थाना माकड़ी क्षेत्र के ग्राम मगेदा में चलित थाना लगाया।
ग्रामीणों से रूबरू होकर अपराधों की रोकथाम के लिए विभिन्न अपराध, महिलाओं के उपर होने वाले अपराध छेड़छाड़, दहेज प्रताडऩा, दहेज मृत्यु, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, मानव तस्करी आदि तथा बच्चों पर होने वाले लैंगिक अपराध, बाल मजदूरी, बच्चों के अधिकार तथा साईबर अपराध के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही मादक पदार्थ (ड्रग्स), यातायात नियम जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट बांधना, अपने साईड पर चलना, तीव्र गति से वाहन नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों को दिखाकर संकेत का मतलब समझाया गया। यातायात के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। गांव में किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने पर तत्काल थाना माकड़ी को सूचित करने हिदायत दी गई।