कोण्डागांव
कोण्डागांव, 21 फरवरी। विकास खंड-बड़ेराजपुर में 19 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ब्लॉक ईकाई बड़ेराजपुर में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्रवण मरकाम, ब्लॉक अध्यक्ष सुभऊ नेताम, उपाध्यक्ष संध्या भारद्वाज, ओमप्रकाश नेताम, सचिव सोनाराम यादव व अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थित में संगठन की मजबूती को सुदृढ़ करने के लिए महिला प्रकोष्ठ के पदों का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर गठन किया गया। जिसमें महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विनीता कुंजाम, उपाध्यक्ष गंगा मरकाम, पुष्पा मरकाम, कल्पना नाग, सुकमोतीन नेताम, संगठन मंत्री प्रतिमा कुंजाम, टिकेवरी ठाकुर, राधा कौशल, वेदमती मरकाम, रमशीला नेताम, संगठन सचिव धनियारो नाग, सुशमा ठाकुर, भुनेशवरी कांगे, प्रवक्ता नरबाई मरकाम का तिलक व तालियों से हार्दिक अभिनंदन किया गया।