महासमुन्द

खेल मैदान परिसर में स्वीमिंग पुल निर्माण
22-Feb-2021 4:15 PM
खेल मैदान परिसर में स्वीमिंग पुल निर्माण

तीन साल के अंदर 85 फीसदी ही कार्य हो पाया 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 फरवरी। 
वन विभाग के खेल मैदान परिसर में लाखों रुपये की लागत से हो रहे स्वीमिंग पुल व जिम निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। विभागीय उदासीनता की वजह से तीन साल के अंदर करीब 85 फीसद ही कार्य हो पाया है। लिहाजा शहरवासियों और खेल प्रेमियों को स्वीमिंग पुल के साथ ही जिम के लिए अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। 

जानकारी के मुताबिक स्वीमिंग पुल और जिम का निर्माण खनिज न्यास निधि से हो रहा है।  निर्माण के लिए कार्य एजेंसी गृह निर्माण मंडल है। करीब तीन साल पूर्व 2017 में निर्माण प्रारंभ हुआ है। तब से अब तक यहां पर निर्माण ही चल रहा है। तीन साल में करीब 80 फीसद कार्य हो पाया है। जिस गति से काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि अभी कार्य पूरा होने में करीब चार माह और लग सकते हैं। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को जिम के साथ ही स्वीमिंग पुल निर्माण पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है। इस मामले में अफसरों का कहना है कि निर्माण कार्य में तेजी लाने ठेकेदार को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द से जल्द कार्य पूरा करने कहा गया है। 

तीन साल में विभिन्न कारणों से यह निर्माण कार्य पांच बार रुका है। निर्माण की वर्तमान स्थिति की बात की जाए तो स्वीमिंग पुल के लिए चेंजिंग रुम का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं पुल में टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। चारों ओर दीवार और फिनशिंग कार्य शेष है। इसी तरह इसी मैदान में निर्माणाधीन जिम की बात करें तो जिम का भवन भी बनकर तैयार हो चुका है और रंग रोगन के साथ ही फिनशिंग शेष है। उक्त कार्य को पूरा करने में करीब चार माह लग सकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news