बलौदा बाजार

चन्द्रदेव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
22-Feb-2021 5:06 PM
चन्द्रदेव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 22 फरवरी।
झेरिया यादव समाज के मड़ाई मेला देवसागर मे संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय पहुंच कर यादव समाज भवन के सामने सीसी रोड के लिए पांच लाख रूपये की अनुदान देने की घोषणा की। वहीं ग्राम वासियों ने हिंगलाज माता परिसर की आहाता निर्माण के लिए भी मांग रखी, जिस पर विधायक ने जल्द पूरा करने की बात  कही। इसी कड़ी में जय यादव जय मधाव जसगीत पार्टी को 10 - 10 हजार जनसंपर्क राशि देने की घोषणा मंच से की।

मुख्य अतिथि चन्द्रदेव राय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने राम वन गमन पथ के संबंध मे बताया कि भगवान श्रीराम का यह छत्तीसगढ़ मामा का गांव है इसी लिए इस प्रदेश में अपने भांजे के पैर छूने की प्रथा चली आ रही है। 

हमारी सरकार जहां जहां भी भगवान राम के पग पड़े है वहां-वहां पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा साथ ही लव कुश की जन्म स्थल तुरतुरिया को भव्य पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित करने की सरकार की योजना है। साथ ही साथ शबरी के धाम शिवरीनारायण मे भगवान श्रीराम का आगमन हुआ था जिसको लेकर कांग्रेस सरकार भव्य राम मंदिर का निर्माण अति शीघ्र किया जायेगा 

अंत मे यादव बंधुओ को बधाई देते हुए कहा कि यह मड़ई मेला हमारी संस्कृति को दर्शाती है। इसके लिए निश्चित ही ये धन्यवाद के पात्र है। 

कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विक्रांत साहू सभापति जिला पंचायत, नगर पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ द्वारिका देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भटगांव प्रवेश दुबे, मुद्रिका राय प्रदेश समन्वयक अनुसूचित जाति विभाग, गुलाम मुर्तजा खान, पुरीराम साहू, डाक्टर दिलिप अंनत संयुक्त सचिव जिला कांग्रेस बलौदाबाजार, परमानंद साहू, तोषराम साहू, सुधराम यादव, रामा हिरवानी, दुष्यंत नवरंग, दुष्यंत खुटे जिलाध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोंष्ट, अहमद खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता, यादव समाज के प्रमुख व ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news