सूरजपुर

प्रकाश जिला किसान मोर्चा मंत्री व राकेश भैयाथान मण्डल अध्यक्ष बने
22-Feb-2021 6:12 PM
 प्रकाश जिला किसान मोर्चा मंत्री व  राकेश भैयाथान मण्डल अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 22 फरवरी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देश व प्रांत संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें भैयाथान के वरिष्ठ नेता प्रकाश दुबे को जिला किसान मोर्चा में मंत्री व राकेश पाठक को किसान मोर्चा  भैयाथान मण्डल अध्यक्ष बनाया है तो विक्रम सिंह को जिला कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया है। जैसे ही भैयाथान भाजपा कार्यकताओं को पता चला वैसे ही उनका स्थानीय भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान श्री दुबे ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए एक कार्यकर्ताओं को जोडक़र पार्टी में कार्य करने की बात कही।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह,महामंत्री द्वय शैलेन्द्र गुप्ता,सुनील साहू,नीतीश साहू, शांतनु गोयल,लालचंद शर्मा,शिव कुमार पांडेय, कुमरेश दुबे,रामबाई देवांगन,अमन प्रताप सिंह,संदीप दुबे,राजेश पांडेय,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news