सरगुजा

पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की पैदल यात्रा
22-Feb-2021 8:13 PM
पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस की पैदल यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 22 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कृषि कानूनों, डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि एवं घरेलू गैस के दाम में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में 18 किलोमीटर की पदयात्रा की, जो ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर से होकर गुजरी। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला काँग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान भाई काफी संख्या में उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार के 3 काले कानून और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा यह पदयात्रा ग्राम किशुननगर, कुल्हाड़ी मेंड्राखुर्द, चठीरमा, डीगमा से होते हुए गांधी चौक में शुरू हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल और पेट्रोल डीजल के कीमतों में भारी वृद्धि से आमजनों का जीना दुश्वार हो गया है, रसोई से लेकर सडक़ तक चींजें महंगी हो गई हैं, जिसका सीधा असर हमारे दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि होने से ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ रही है, जिसके कारण आम आदमी को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार आंखें मूंदे तमाशा देख रही है, उसे आमजनों एवं जनता की यह तकलीफ दिखाई नहीं दे रही है, यही कारण है कि हम पैदल यात्रा कर लोगों तक सरकार के इस चाल, चरित्र और चेहरे को सामने रख रहे हैं, जो सबके विकास की बात किया करते थे वे आज किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर कई महीनों से बैठाये हैं, उनकी सुनना नहीं चाहते और महंगाई पर लगाम लगाने कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। यही कारण है कि कांग्रेस प्रदेश भर में सरकार की नाकामी को बताने लोगों तक पहुंच रही है और स्वयं आमजन भी हमारे साथ हैं। वे खुद देखिये आज सिलेंडर लेकर हमारे पदयात्रा में सम्मिलित हुए हैं। 
इस पदयात्रा में कांग्रेसी किशुननगर (सकालो) से प्रारम्भ होकर कुल्हाड़ी, मेंडराखुर्द, ख़लीबा चठीरमा, डीगमा होते हुए अम्बिकापुर तक लगभग 18 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुँचे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश महासचिव द्वितेन्द्र मिश्रा, रेवती सिंह,ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, नुरुल अमीन सिद्दीकी, शैलेंद्र सोनी, सुदामा कुर्रे, ऋषि गुप्ता, माघवेंद्र सिंह, फैज़ल सिद्दीकी, उत्तम राजवाड़े, संजीव कश्यप, प्रमेन्द्र सरजल, उमाशंकर कुशवाहा, रामु घोष,जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बिष्णुदास महंत, संजय व्यापारी, सुरेश गौतम, गणेश मंडल, सूजन बराल, अमृत, रोशन, दूधनाथ, रामेश्वर, सुभाजित मंडल, विजय मंडल, गुरुपद,आनंद, राधेलाल, बंदेलाल, प्रदीप राय, रवि देवनाथ, गेदू,गणेश, आरती, बेबी राहुल नॉक्स सहित नगर निगम क्षेत्र में पद यात्रा का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news