महासमुन्द

महासमुन्द, 32 नये गौठानों में गोबर खरीदी शुरू
23-Feb-2021 4:48 PM
महासमुन्द, 32 नये गौठानों में गोबर खरीदी शुरू

महासमुन्द, 23 फरवरी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में तृतीय चरण में बनाए गए 32 नए गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य कल सोमवार 22 फरवरी से शुरू हो गया है। तृतीय चरण में बनाए गए गौठानों में महासमुन्द विकासखंड के 2 गौठान ग्राम इनमें छिंदौली एवं सिंघनपुर,  बागबाहरा के 2 कुलिया एवं खम्हारमुड़ा, पिथौरा के 9 बरनईदादर, कुदारीदादर, सीतापुर, तरेकेला, अंसुला, गोड़बहाल, अरण्ड, सोनासिल्ली एवं कोटादादर बसना विकासखण्ड के 8 गौठान जमदरहा मुनगाडीह, कलमीदादर, कुदारीबाहरा, कपसाखुटा एवं दुर्गापाली शामिल है। इसी प्रकार सरायपाली विकासखण्ड के 13 गौठान ग्राम इनमें भगत सरायपाली, अंतरझला, तोषगांव, आंवलाचक्का, केजुवा, जंगलबेड़ा, परसकोल, कोकड़ी, समदरहा, चिंवराकुटा, रेहटीखोल, घाटकछार एवं बलौदा में गोबर खरीदी प्रारम्भ की गई है।

उप संचालक कृषि एसआर डोंगरे ने बताया कि इन सभी 32 गौठानों की एण्ट्री गोधन न्याय योजना पोर्टल में की गई है। इसके साथ ही गौठान के नोडल एवं सचिव का भी एण्ट्री की गई है। साथ ही गौठान समिति एवं नोडल अधिकारी सचिव की मैपिंग कर इन सभी गौठान में गोबर खरीदी शुरू की गई है। गोधन न्याय योजना राज्य सरकार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कलेक्टर डोमन सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. रवि मित्तल इसकी सतत् निगरानी किए हुए हैं। कलेक्टर हर बैठक में कृषि से जुड़ें सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय के बारे में लगातार पूछते रहते हैं। जिले में अब तक 2500 क्विंटल से ज्यादा सरकारी एवं निजी संस्थानों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का क्रय किया है।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत हरेली पर्व के अवसर पर 20 जुलाई 2019 से हुई। प्रदेश के सभी गौठानों में 2 रुपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में गौवंशी एवं भैंसवंशी पशुपालकों से शासन के निर्धारित दर से खरीदी की जा रही है और 15 दिन में गोबर खरीदी का भुगतान भी हो रहा है। योजना की शुरूआत से अब तक 9900 पशुपालकों से जिले में एक लाख 51 हजार 554 क्विंटल से अधिक गोबर की खरीदी की जा चुकी है। जिस पर 2 लाख 41 हजार 319 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। महिला समूह द्वारा 3212 क्विंटल से ज्यादा वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया। जिले में सरकारी और निजी संस्थानों और किसानों द्वारा लगभग 2500 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद की खरीदी की गई है। जिसके एवज में लगभग 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news