रायपुर

प्रदेश के चेकपोस्टों में 44 करोड़ की वसूली
23-Feb-2021 5:39 PM
  प्रदेश के चेकपोस्टों में 44 करोड़ की वसूली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। प्रदेश के चेक पोस्टों में पिछले छह महीने में 44 करोड़ से अधिक की वसूली हुई है। यह जानकारी परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा परिवहन चेक पोस्ट से प्राप्त राजस्व को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाया, उन्होंने परिवहन मंत्री से पूछ कि प्रदेश में बंद चेक पोस्टो को कब प्रारंभ किया गया, चेक पोस्टो से कितनी कितनी राशि वसूल की गई, समझौता शुल्क कितना लिया गया, चेक पोस्ट में कितने कर्मचारी कार्यरत है, क्या चेक पोस्ट में धरमकांटा लगा है?

परिवहन मंत्री ने अपने उत्तर में बताया कि 17 जुलाई 2020 से प्रदेश में बंद किये गए चेक पोस्ट को पुन: प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के 16 में से किसी भी चेक पोस्ट में धरमकांटा स्थापित नहीं है। पिछले 6 महिने 13 दिन में चेक पोस्ट से 44 करोड़ 76 लाख 79 हजार 857 रूपये की वसूली की गई है, जिसमें फीस के रूप में 41 लाख 71 हजार 480 समझौता शुल्क के रूप में 38 करोड़ 33 लाख 56 हजार 4 सौ रूपये व टैक्स के रूप में 6 करोड़ 1 लाख 51 हजार 657 रूपये प्राप्त हुई है। वहीं बेरियरो में 70 विभाग के नियमित कर्मचारी, 10 होमगार्ड के सैनिक एवं 32 कलेक्टर दर पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कार्यरत है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news