राजनांदगांव
नांदगांव से किसानों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली
23-Feb-2021 5:54 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 फरवरी। दिल्ली किसान आंदोलन में भाग लेनेे किसानों का जत्था रविवार को दिल्ली पहुंचा। यह जत्था शनिवार को राजनांदगांव से समता एक्सपे्रस से रवाना हुआ था।
जिला किसान संघ राजनांदगांव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी एवं समर्थन मूल्य गारंटी कानून की मांग लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने दो रणनीति पर काम किया जा रहा है। दिल्ली में भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आंदोलन को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी तीन जत्थे दिल्ली जा चुके हैं, जो 26 जनवरी के किसान गणतंत्र परेड में छग की झांकी प्रस्तुत कर वापस हुए थे। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों में भी आंदोलन खड़े करने प्रयास किए जा रहे हैं।