गरियाबंद
सत्यनारायण मंदिर कमेटी चुनाव संपन्न, राजकुमार अध्यक्ष
23-Feb-2021 7:15 PM
नवापारा-राजिम, 23 फरवरी। रविवार शाम को कंसारी समाज द्वारा निर्मित नगर के श्री सत्यनारायण मन्दिर में अगले 3 वर्षों के लिए मन्दिर कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें संरक्षक मुन्ना साव, सहदेव कंसारी संरक्षक बने। अध्यक्ष राजकुमार कंसारी, उपाध्यक्ष रेवा कंसारी, सचिव बलराम सारस कोषाध्यक्ष बबला सारस, सहसचिव रमेश कंसारी चुने गए। वहीं राजकुमार कंसारी, नन्दकुमार कंसारी, कलिदान कंसारी, राजू साव सलाहकार चुने गए हैं। चुने गए सभी पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने अपनी बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण मंदिर कमेटी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।