बलरामपुर

हरि प्रसाद यादव सर्व यादव समाज बलरामपुर के जिलाध्यक्ष
23-Feb-2021 8:14 PM
 हरि प्रसाद यादव सर्व यादव समाज बलरामपुर के जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 23 फरवरी। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में सर्व यादव समाज की बैठक में चुनाव प्रभारियों ने समाज को एक सूत्र में बांधते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने के उद्देश्य से स्वतंत्र कमेटी गठित कर सर्व यादव समाज का जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव को बनाया गया।

कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष संजय यादव तथा युवा विंग का जिलाध्यक्ष संतोष यादव को बनाया गया। जिस पर उपस्थित समाज के लोगों ने एक स्वर में सहमति जताते हुए समाजिक एकता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में केदार यादव,रामावतार यादव, विनय यादव,कारी यादव अरूण यादव, दिनानाथ यादव, ललन यादव, ब्यास मुनि यादव, दिनेश यादव,सुकू यादव,अजय यादव, संजय यादव, राजेश्वर यादव (डब्लू), रमेश यादव, परमानंद यादव, चन्द्रमणी यादव, नवीन यादव,बिरबल यादव,रामानुज यादव, रामदास यादव, लक्ष्मण यादव,अनोज यादव, असर्फी यादव, अंचल यादव, विनोद यादव व अन्य हजारों यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news