कोण्डागांव

महिला से लूट, 1 बंदी, 1 फरार
23-Feb-2021 9:39 PM
 महिला से लूट, 1 बंदी, 1 फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 23 फरवरी। महिला के गहने लूटकर फरार 2 आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक फरार है।

 पुलिस के अनुसार महिला ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 16 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे अपने घर टाटीपारा से मायका ढोंढरा जा रही थी। टाटीपारा व ढोंढरा के बीच जंगल में पहुंची थी कि, दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आकर चाकू दिखाकर डरा धमका कर पहने हुए सोने का हार, नाक की सोने की फुली , 2 चांदी की पोहोंची व 2 चांदी की बिछियां कुल कीमत 82 हजार 500 रूपए को लूट कर ले गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रार्थिया के द्वारा बताये गये हुलियों के आधार पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बार्डर पर पता तलाश की जा रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही तरूण सरकार (54) निवासी ओडिशा घटना दिनांक को छत्तीसगढ़ में बकरा खरीदने आया हुआ था तथा उसका हुलिया आरोपी से मेल खाता है। मुखबीर के द्वारा बताए सूचना के आधार पर संदेही तरूण सरकार को गमरी से हिरासत में लिया गया। प्रार्थिया ने तरूण सरकार को ही अपने साथी के साथ लूट की घटना को अंजाम देना बताया। तरूण सरकार से घटना में लूटे गये कुछ गहने व घटना में प्रयुक्त 1 चाकू तथा मोटर सायकल को बरामद किया गया। आरोपी तरूण सरकार के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news