धमतरी

निगम द्वारा टैक्स वसूली जारी, 8 दुकानों को किया सील
24-Feb-2021 4:21 PM
 निगम द्वारा टैक्स वसूली जारी,  8 दुकानों को किया सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 24 फरवरी। निगम द्वार टैक्स वसूली अभियान जारी है जिसके तहत 8 दुकानों को सील कर दिया। इतवारी बाजार में मटन मार्केट लगाने वाले दुकानदारों को नोटिस देने के बावजूद निगम को किराया नहीं पटाने पर निगम की टीम द्वारा 8 दुकानों को सील किया गया। इनसे निगम को लगभग पौने दो लाख बकाया है।

वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब चंद दिन रह गए हैं।नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अभी भी लाखों रुपये टैक्स व किराया बकाया है, जिससे निगम के कर्मचारियों की पेमेंट और निगम की अन्य गतिविधियां संचालित होती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों ने टैक्स पटाने में ढिलाई की। इस वजह से निगम की माली हालत खराब हो गई है। तनख्वाह नहीं मिलने पर निगम कर्मचारियों में रोष भी देखा गया था। 

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिविर लगाकर जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य टैक्स वसूली कार्रवाई की जा रही है  ऐसे ही नोटिस देने के बावजूद किराया नहीं पटाने पर निगम की दुकानों में सीलिंग कार्यवाही की गई  मटन मार्केट और एक अन्य दुकान को मिलाकर 8 दुकानों में मंगलवार को निगम द्वारा कार्रवाई की गई।

राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद इतवारी बाजार कांप्लेक्स के दुकानदार किराया नहीं पटा रहे थे इतवारी बाजार के साथ भाऊ राम कॉम्प्लेक्स के एक दुकान को सील किया गया है। इन से लगभग 1,85000रु टैक्स लेना बकाया है। टैक्स आने के बाद ही दुकानें खोली जाएंगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news