महासमुन्द

महासमुन्द के चारों विधानसभा क्षेत्र में होगा इंग्लिश मीडियम स्कूल
24-Feb-2021 4:33 PM
महासमुन्द  के चारों विधानसभा क्षेत्र में होगा इंग्लिश मीडियम स्कूल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 24 फरवरी।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कीम के तहत महासमुन्द के चारों विधानसभा क्षेत्र में स्कूल का संचालन होना है। इसके तहत महासमुन्द के नयापारा स्कूल में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। शेष तीन विधानसभा में भी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए उक्त स्कूलों का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। 

विभाग द्वारा 15 जून से स्कूल संचालन करने के उद्देश्य से विभिन्न डेवलपमेंट कार्य भी कराया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द रॉबर्ट मिंज ने बताया कि महासमुन्द नयापारा स्कूल में 50 पदों की स्वीकृति मिली है। जिसमें से 43 पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं।
ज्ञात हो कि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के बागबाहरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। इसका जिले के अधिकारियों ने निरीक्षण करने के बाद आगे के कार्यों की अनुमति भी दे दी है। 

इसके लिए आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। इन कार्यों के लिए लगभग 12 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिली है। सरायपाली विधानसभा. सरायपाली के बालक उच्चतर माध्यमिक शाला का चयन हुआ है। इसके लिए भी लगभग 20 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति मिल चुकी है। तीनों ही विद्यालयों का संचालन 15 जून से किया जाना है। इसलिए यहां के विकास कार्य पूरी तेजी से चल रहे हैं। इसी तरह बसना विधानसभा. शहर के बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना का स्कूल चयनित हुआ है। यह विद्यालय काफी पुराना है, जिसे बहुत ही आकर्षक तरीके से डेवलप किया जाएगा। इसके लिए लगभग 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news