महासमुन्द

माता-पिता अपने बच्चों को साथ बैठकर पढ़ाएं-द्वारिकाधीश
24-Feb-2021 4:37 PM
माता-पिता अपने बच्चों को साथ बैठकर पढ़ाएं-द्वारिकाधीश

झेरिया कुम्मकार कुम्हार समाज खल्लारी राज का वार्षिक सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 24 फरवरी।
झेरिया कुम्मकार कुम्हार समाज खल्लारी राज का वार्षिक सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक खल्लारी व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानन्द निर्मलकर ने की। विशेष अतिथि के रुप में बागबाहरा नगर पालिका के एल्डरमैन सिकन्दर सिंह ठाकुर, खल्लारी सोसयटी के अध्यक्ष विजय बंजारे, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, तेजन चन्द्रकार, समलिया यादव, देवानन्द निर्मलकर, उमेश्वरी ठाकुर, विष्णु महानंद, राहुल सलूजा, शहनाज पाशा, राजू चन्द्राकर,  कमता यादव, सेतराम बघेल, आशाराम बांधे, करतार नायक, लक्ष्मी साहू उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए झेरिया कुम्मकार समाज के लोगों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को शिक्षा दें। माता-पिता अपने बच्चों को साथ बैठकर पढ़ाएं। उसके बाद पढऩे वाले बच्चे स्वयं उच्चशिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर तथा राजनिति में भी अपनी जगह बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार 12वीं तक बच्चों को पुस्तक नि:शुल्क शिक्षा एड्रेस एवं छात्रवृत्ति दें रही है। अंग्रेजी स्कूल भी ब्लॉक स्तर पर खोली गई है जिससे आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ  किया तथा दोबारा किसान को कर्जा लेना ना पड़े इसलिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं प्रति एकड़ दस हजार रुपए राजीव गाधी न्याय सम्मान निधि दें रही है। किसानों को अतिरिक्त आय से बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद तथा उत्तम कृषि से उत्पादन का रकबा बढ़ा है। 

कार्यक्रम को सीमा देवानंद निर्मलकर एवं भूपेन्द्र ठाकुर ने भी सम्बोधित किया। समाज के द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर मुख्य अतिथि ने 6 लाख सामुदायिक खुला चबुतरा छत वाला तथा 1 नग बोर खनन करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख रामेश्वर खल्लारी बेनीराम, कोमल, अशोक चक्रधारी, केवल चक्रधारी, रमेश चक्रधारी, मंशाराम चक्रधारी, दुवन चक्रधारी, बहुर चक्रधारी, चैतराम चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news