रायपुर

बहतराई अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च
24-Feb-2021 5:55 PM
  बहतराई अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च

हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी सुविधा उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। बिलासपुर के बहतराई स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण पर शुरू से अब तक 12442.96 लाख रूपए खर्च हो चुके हैं। यहां आउटडोर खेलों में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल व इंडोर खेलों में कबड्डी की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने जानना चाहा कि बिलासपुर के बहतराई स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में शुरू से अभी तक कितनी राशि खर्च हो चुकी है। सभी काम पूरे हुए हैं या नहीं? यदि नहीं तो कौन-कौन से काम अधूरे हैं और कब तक पूरे हो जाएंगे? स्टेडियम में कौन-कौन से खेल सुविधा उपलब्ध है, और किन खेलों की सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन है?

जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि बहतराई स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर निर्माण पर शुरू से अब तक 12442.96 लाख रूपए खर्च हो चुके हैं। यहां आउटडोर खेलों में हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल व इंडोर खेलों में कबड्डी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि हॉकी मैदान में गैलरी निर्माण व फ्लड लाईट लगवाने तथा कबड्डी मैदान निर्माण हेतु स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। केन्द्र सरकार के खेलो इंडिया योजना के तहत एक्सीलेंस सेंटर (हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी) शुरू करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news