दुर्ग, 25 फरवरी। महाराष्ट्र मंडल द्वारा महाराजा चौक आदर्श नगर में छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई गई। मंडल के सदस्यों द्वारा शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा महाराजा चौक का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर करने की घोषणा की है। प्रतिनिधि मंडल द्वारा विधायक अरूण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से मांग की गई है कि उक्त चौक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाए। इस अवसर पर मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित थे।