महासमुन्द

ठंड की विदाई, गर्मी शुरू
26-Feb-2021 4:40 PM
ठंड की विदाई, गर्मी शुरू

महासमुन्द, 26 फरवरी। हवा की दिशा उत्तरी होने से अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा का सिलसिला थम गया है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते मंगलवार से इसका असर दिखना शुरू हो गया है। कल गुरूवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि आमतौर पर मार्च का औसत तापमान 37 डिग्री होता है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो वे ठंड समाप्त होने के साथ गर्मी लंबे समय तक बने रहने की बात कर रहे हैं। बसंत पंचमी के साथ ही ठंड की विदाई लगभग हो चुकी है। पिछले सप्ताह भर से हवा की दिशा अब उत्तर हो गई है। उत्तर से ठंडी हवा आ रही है, लेकिन सूरज की तपिश से गर्म हो रही है। दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। तीन दिन पहले मौसम खुलने के बाद रात का पारा कम होने लगा था, वह भी अब बढ़ते क्रम पर है। दिन में भी यही स्थिति है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मार्च आते ही सूरज की किरणें और तेज हो जाएगी। 
उत्तर पश्चिम से आ रही हवा के कारण रात के समय आउटर में हल्की ठंड है, लेकिन दिन में उतनी ही गर्मी महसूस हो रही है। हवा की दिशा उत्तरी होने से बंगाल की खाड़ी से होकर नमीयुक्त हवा आने का सिलसिला थम गया है। आने वाले 24 घंटे में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने की संभावना है। महासमुन्द में कल गुरूवार का तापमान अधिकतम 37 डिग्री एवं न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज की गई है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news