राजनांदगांव
काव्य लेखन स्पर्धा आयोजित
26-Feb-2021 6:04 PM
राजनांदगांव, 26 फरवरी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला इकाई के तत्वावधान में काव्य लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष गिरीश ठक्कर ने बताया कि जिलेभर के महिला एवं पुरूष कवि, रचनाकारों से नारी गरिमा पर आधारित काव्य रचना 4 मार्च तक आमंत्रित किया गया है।