राजनांदगांव

छग स्तरीय भरोत्तोलन चयन स्पर्धा आयोजित
26-Feb-2021 6:45 PM
छग स्तरीय भरोत्तोलन चयन स्पर्धा आयोजित

राजनांदगांव, 26 फरवरी। 72वां पुरूष व 36वां महिला राष्ट्रीय सीनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता नागरसोल (तमिलनाडु) में आगामी 12 से 18 मार्च को आयोजित है। उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा जयभवानी व्यायाम शाला में छग स्तरीय भारोत्तोलन चयन प्रतियोगिता गत दिनों आयोजित की गई।

चयन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि छग बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष पुरूषोत्तम आजमानी व अध्यक्षता पूर्व महासचिव सुकलाल जंघेल, विशेष अतिथि दिनदयान जंघेल, छग भारोत्तोलन संघ के महासचिव राजेश जंघेल, पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष नंदू जंघेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के संबंध में श्री आजमानी ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी क्वालीफाई किया है वह आगामी मार्च माह में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने मे जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर, मनोज यादव, कोषाध्यक्ष बसंत मेगी, प्रशिक्षक अजय लोहार, सह सचिव अजय लोहार, प्रेमप्रकाश सिन्हा, सचिन महोबिया आदि सदस्यो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक श्रीवास ने किया। उक्त जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news