महासमुन्द

ट्रैक्टर ट्रॉली-छोटा हाथी में भिड़ंत, 30 से अधिक घायल
27-Feb-2021 4:33 PM
ट्रैक्टर ट्रॉली-छोटा हाथी में भिड़ंत,  30 से अधिक घायल

शादी में शामिल होने गए थे

गंभीर 4 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुन्द, 27 फरवरी।
पटेवा थानांतर्गत ग्राम पचरी के पास शुक्रवार की रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी बड़भंाठा से शादी से लौट रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ छोटा हाथी का भिड़ंत हो गयाए जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी गई। घटना में ट्रॉली में बैठे 30 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से 3 से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना कल शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हाथीगढ़ से कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर बागबाहरा थाना क्षेत्र के बड़भांठा शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान ग्राम पचरी के पास ट्रैक्टर छोटा हाथी से जा टकराई। घटना के बाद ट्रॉली पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला साथ ही एंबुलेंस और अन्य वाहन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार सभी को चोटें आई है। वहीं इनमें से 3 से 4 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पटेवा थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 30 से अधिक लोगों को चोटें आई है। ट्रॉली में गांव के पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। घायलों का इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news