धमतरी

कर्णेश्वर में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
27-Feb-2021 5:25 PM
 कर्णेश्वर में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,  27 फरवरी।
कर्णेश्वर मेला में माघ पूर्णिमा पर हजारों लोगों ने महानदी व बालका नदी के संगम में पुन्नी स्नान कर कर्णेश्वर महादेव का दर्शन लाभ लिया।

शुक्रवार की मध्य रात्रि से ही दूर दूर से आए सैकड़ों ग्रामीण जन, साधु संतों, देवी देवताये अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेश्वर महादेव, राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला शनिवार दिन भर चलता रहा। कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट व प्रशासन ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी रही।

शुक्रवार को दोपहर संगम स्नान घाट में ट्रस्ट ने प्रथम दीप दान किया व कर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना से माघ पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। रात्रि में इकबाल खान के भजनों से लोगों ने अच्छा लुत्फ लिया।

रविवार को मड़ई है, जिसमें सिहावा अंचल सहित उड़ीसा व बस्तर के देवी-देवता आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि में लोकरंग अर्जुन्दा की प्रस्तुति होगी। कोरोना काल के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं की संख्या हर साल की तरह बहुतायत रही। 

जिसके लिए ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, संरक्षण कैलाश पवार, गगन नाहटा, नागेंद्र शुक्ला, निकेश ठाकुर, शिव कुमार परिहार, योगेश साहू सचिन भंसाली, भरत निर्मलकर कैलाश प्रजापति, कलम सिंह पवार, उत्तम साहू, कोमल श्रीमाली, रवि ठाकुर, कमलेश मिश्रा, भानेन्द्र ठाकुर, कुंदन साक्षी, रामलाल नेताम मोहन पुजारी, प्रकाश बैैस, सुकमन साहू,महेन्द्र कौशल, ललित निर्मलकर, रामभरोसे साहू छबि ठाकुर सरपंच सचिन ठाकुर पंकज धु्रव, शारदा धु्रव, दिशा धु्रव आरती धु्रव, मिलेश्वर साहू, ह्रदय साहू, आनंद अवस्थी पवन भट्ट,सहित प्रशासन आदि जुटे रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news