महासमुन्द

रविदास जयंती मनाई गई
28-Feb-2021 4:11 PM
रविदास जयंती मनाई गई

महासमुन्द, 28 फरवरी। संत रविदास जयन्ती के अवसर पर स्थानीय रविदास  गार्डन नयापारा में पहुंचकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य व रायपुर ग्रामीण के प्रभारी अरविन्द प्रहरे के साथ भाजपा नेताओं ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर डॉ. विमल चोपड़ा ने जयन्ती की बधाई देते हुए संत रविदास को भारत नहीं विश्व का गुरु बताते हुए कहा की हमें उनके बनाये मार्गो पर चलना चाहिए। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान पार्षदगण देवीचंद राठी,मीना वर्मा, हफीज कुरैशी, सासंद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, पवन साहू, उत्तरा प्रहरे, महेन्द्र सिका, पूर्व सरपंच दुली किशन साहू, महिला मोर्चा से सीता टोण्डेकर, भगवती करकसे, महेश चौहान, सुनीता साहू, विक्की गुरूदत्ता, भरत खत्री, सुमन शेन्द्रे, अशोक साहू, विजय ठाकुर, रामकिशन मिरी, मुलचंद मिरी, सोनु सोनी, कैलाश बाघ, अनीतो कुमार, राजेन्द्र कुमार, अजय, सुमीत सोनी, विक्की यादव, रूपेश यादव, सावित्री रात्रे, द्रोपती नायक, गंगा रात्रे, सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news