धमतरी

स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर माल्यार्पण
28-Feb-2021 4:22 PM
स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव  की जयंती पर माल्यार्पण

धमतरी, 28 फरवरी। ब्राह्मण पारा वार्ड (श्रीवास्तव चौक) के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, वार्ड पार्षद राजेश पांडे, पार्षदगण एवं एल्डरमेन के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

महापौर विजय देवांगन ने स्वतंत्रता सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास की प्रमुख घटना कंडेल नहर सत्याग्रह के वह सूत्रधार थे। छत्तीसगढ़ में जनमानस को जागृत करने में ‘बाबू साहब’ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा, पार्षद दीपक सोनकर, राही नारायण यादव, एल्डरमेन सूर्याराव पवार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, ईश्वर देवांगन, योगेश शर्मा, संदीप वर्मा, राजा श्रीवास्तव, दीपक लोंधे, हरि देवांगन, सुभाष निर्मलकर, रिंकू श्रीवास्तव, सादिक अली, दीपक देवांगन, संतोष वर्मा, रवि देवांगन, भूपेश साहू, धनेश सिन्हा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news