जशपुर

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा
28-Feb-2021 8:16 PM
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के  विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 28 फरवरी। रविवार को पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा ग्राम बुढाडांड से लेकर पुरानी बस्ती होते हुए पत्थलगांव शहर तक निकाली गई।

पद यात्रा के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एव जिला पंचायत सदस्य आरती सिंग ने कहा कि आज देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी का जीना दुभर कर दिया है। बढ़ती महंगाई में आम आदमी के लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।

मोदी सरकार अमीरों की सरकार बनकर रह गई है। जिसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्ना पैकरा ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।  पेट्रोल 100,रुपए का आंकड़ा पार कर रहा है। खाद्य पदार्थ आम जनता की पहुंच से बाहर हो गए हैं।

 जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार हिटलरशाही कर रही है।जो केवल कुछ लोगों का ही ख्याल रख रही है। इस सरकार को किसानों और आम जनता की फिक्र नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, युवा नेता रवि जायसवाल, अजय सिंह राजपूत, मनोज अग्रवाल, एल्डरमैन रामचरण अग्रवाल एव ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news