गरियाबंद

लौटन गिलहरे बने भाजपा अजा मोर्चा जिला ग्रामीण महामंत्री
01-Mar-2021 3:38 PM
लौटन गिलहरे बने भाजपा अजा मोर्चा जिला ग्रामीण महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 मार्च।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार पाटिल ने अनुसूचित जाति मोर्चा का विस्तार कर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें अभनपुर के भाजपा युवा नेता लौटन गिलहरे को रायपुर ग्रामीण भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का महामंत्री की जिमेदारी दी है।

लौटन गिलहरे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरे ईमानदारी से पालन करूंगा। उन्होंने पद की गरिमा को देखते हुए भाजपा को और मजबूती देने में हरसंभव प्रयास करने की बात कही है। उन्होंने नए दायित्व के लिए अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, जिला महामंत्री श्याम नारंग, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रपुर पाटिल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। 

श्री गिलहरे को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शुभचितंकों और मित्रों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य राजेश साहू, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संचित तिवारी, किशोर शर्मा, सांतनु सिन्हा, अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयाधर बांधे, महामंत्री बेदराम जांगड़े, भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी बलिराम संडे, सह प्रभारी अरविंद पहरे, सागर बारले, लोकेश महर, वेदराम साहू, देवेंद्र साहू, गोवर्धन साहू, सागर साहू, हितेश मंडाई, हेमंत मारकंडे, राजा राय, वरुण राठी, अशोक बंजारे, भूपेंद्र साहू, आशकरण गिलहरे, दया गिलहरे, पुनाराम साहू, रितेश साहू, वीरेंद्र साहू, भुनेश्वर गिलहरे आदि शामिल हंै। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news