धमतरी

कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब दूर-दूर से आए देवी-देवता
01-Mar-2021 4:42 PM
कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब दूर-दूर से आए देवी-देवता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 मार्च।
ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर में माघी पूर्णिमा में प्रतिवर्ष होने वाले मेला महोत्सव में रविवार को मड़ई का आयोजन हुअ, जिसमें हजारों दर्शनार्थियों सहित सीमावर्ती राज्य ओडिशा, बस्तर व अंचल के कोने-कोने से आए आंगा देव, सैकड़ों देवी-देवता अपने पूरे स्वरूप डांग-डोली बाना आदि लिए मंदिर परिसर में खम्बेश्वरी देवी में माथा टेक जोहार भेंटकर परम्परागत रूप से मेले की परिक्रमा की। जिनका कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, शिवकुमार परिहार, गगन नाहटा, नागेन्द्र शुक्ला, निकेश ठाकुर, कैलाश प्रजापति, योगेश साहू, कलम सिंह पवार, भरत निर्मलकर, सचिन भंसाली आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। 

मेला महोत्सव के तीसरे दिन दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। मेले में लोगों ने मीना बाजार, सर्कस, झूला आदि का लुत्फ उठाया वहीं विभिन्न स्टालों में खरीददारी की। मेला में कर्णेश्वर धाम के दर्शन करने दूरदराज से लोग विभिन्न साधनों से आए थे।

रात्रि में दीपक चंद्राकर कृत लोकरंग अर्जुन्दा की सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठाया।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, शिव कुमार परिहार, नागेन्द्र शुक्ला, निकेश ठाकुर, महेंद्र कौशल, दीपक यदु, मोहन पुजारी, सचिन भंसाली, राम प्रसाद मरकाम, भरत निर्मलकर, रुद्रप्रताप नाग, रामभरोसे साहू,रामलाल श्रीमाली,ललित निर्मलकर, के एस श्रीमाली, राकेश चौबे डॉ सुरेश सार्वा,प्रताप सुरेशा,उत्तम साहू, राकेश चौबे, पवन भट्ट, रवि ठाकुर, किशन गजेंद्र, सुखमन साहू, रामगोपाल साहू, प्रवीण गुप्ता, प्रकाश बैस, छबि ठाकुर, मिलेश्वर साहू, ईश्वर जांगड़े, पंकज ध्रुव, उमाशंकर जांगड़े, सचिन ठाकुर, शारदा ध्रुव, दिशा ध्रुव, राजू सोम, रंजना सूर्यवंशी, राजेश कोर्राम, आरती ध्रुव, हृदय साहू आदि मेला व्यवस्था में लगे रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news