महासमुन्द
महासमुन्द, 2 मार्च। संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने दलदली रोड स्थित रविदास भवन में पूजा अर्चना किया। इस दौरान सभी पार्षदों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास की महिमा को देख कई राजा और रानियां इनकी शरण में आकर भक्ति मार्ग से जुड़े। जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात-पात, छुआ छूत के अंत के लिए काम किया। उनकी समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण उनके सम्पर्क में आने वाले लोग भी बहुत प्रसन्न रहते थे। उन्होंने कहा कि प्रारम्भ से ही रविदास जी बहुत परोपकारी तथा दयालु थे और दूसरों की सहायता करना उनका स्वभाव बन गया था। साधु-सन्तों की सहायता करने में उनको विशेष आनन्द मिलता था। वे संतों को प्राय: मूल्य लिये बिना जूते भेंट कर दिया करते थे। इस अवसर पर हाफिज कुर्रेशी, गोलू मदनकार, बबलू चावला, संतोष वर्मा, विनोद यूगर, टोमन कागजी, भारत मिरि, मूलचंद, तिलोचन प्रमुख रूप से मौजूद थे।