महासमुन्द

जिले से तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त हुए
02-Mar-2021 5:10 PM
जिले से तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 2 मार्च। उ
पनिरीक्षक लखन लाल सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक नवधा राम खाण्डेकर व सहायक उप निरीक्षक प्रीत कुमार ध्रुव कल सेवा निवृत्त हुए। 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में विभाग प्रमुख ने कल पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर तीनों पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक नारद सूर्यवंशी, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित में तीनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा.वृतांत की चर्चा करते हुए पुलिस विभाग में नियुक्ति से लेकर अब.तक के सफर में आये अच्छे एवं बुरे अनुभव को साझा किया। 

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तीनों पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक लखन लाल सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक नवधा राम खाण्डेकर व सहायक उप निरीक्षक प्रीत कुमार ध्रुव की विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व सरल एवम स्वच्छ आचरण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शॉलए श्रीफल, मोमेंटो व उपहार भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news