गरियाबंद

पद्मवती क्षेत्रीय संघ की महिलाएं, महिलाओं को कर रही हैं सबल
03-Mar-2021 6:51 PM
 पद्मवती क्षेत्रीय संघ की महिलाएं, महिलाओं को कर रही हैं सबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 मार्च। राजिम माघी पुन्नी मेला में दाल-भात सेंटर में एक ऐसा समूह हैं। जिसमें 15 समूह मिलकर एक समूह बनाया गया हैं जिसका नाम पद्मवती क्षेत्रीय संघ हैं। इस समूह का मुख्य उद्देश्य कमजोर वर्ग के महिलाओं को रोजगार देना है। वसुन्धरा सामाजिक संस्थान जिसका एन.जी.ओ. श्रीमती मधुनत्थनी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए तीन-तीन महीनों का सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाता हैं, जो महिलाओं के लिए बिल्कुल नि:शुल्क रहता है। मधुनत्थनी ने बताया कि हमारी पद्मवती क्षेत्रीय संघ के द्वारा राजिम के नगर पंचायत ने गढक़लेवा का स्टॉल प्रारंभ किया जाना सम्भावित हैं। इससे लुप्त हो रही हैं चीला, फरा, ढेढरी, खुरमी सहित जो छत्तीसगढ़ी व्यंजन आज लुप्त के कगार पर हैं, उसे आम जनता तक पहुचनें का हमारा प्रयास रहेगा क्योंकि हमारी आने वाली पीढ़ी छत्तीसगढ़ी व्यंजन से परिचित नहीं हैं। आज हमारे बच्चे बरगर, पिज्जा, नूडल, मैगी इन चीजों से परिचित हैं। ये चीजों सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। इसलिए हमारी पद्मवती क्ष़ेत्रीय संघ प्रयास कर रही हैं कि हमारे बच्चों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन से परिचित कराए और उनके गुणों से अवगत कराए ताकि हमारे परिवार छत्तीसगढ़ व्यंजन को जाने और उसका उपयोग करे ताकि महिला समूह को इसका लाभ मिल सके। उन्हें इससे एक नया रोजगार की प्राप्ति हो सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news