राजनांदगांव

महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनी नीशु
03-Mar-2021 7:05 PM
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनी नीशु

राजनांदगांव, 3 मार्च। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम द्वारा नीशु शाह को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। श्रीमती शाह पूर्व में मोहला की महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष थी। वर्तमान में वह सर्वआदिवासी समाज की जिला ईकाई राजनांदगांव की महिला प्रभाग की सचिव है। प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर मोहला-मानपुर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ता, महिला कांग्रेस तथा आदिवासी समाज के प्रबुद्धजन तथा आतरगांव के निवासियों में हर्ष व्याप्त है। वे श्रीमती शाह को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बनाने पर राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम तथा वन पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news