महासमुन्द

आप का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन
03-Mar-2021 7:46 PM
 आप का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

महासमुन्द, 3 मार्च। आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में सरायपाली में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, बढ़ते पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस के दामों के खिलाफ  अपनी नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरायपाली थाने में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पदाधिकारियों ने बढ़ती मंहगाई और पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी से संबंधित आंकड़े भी बताए। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वदुदआलम, प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा झा, जिला उपाध्यक्ष मुरारी प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन, आंदोलन समिति अध्यक्ष ईश्वर सिंह भारद्वाज, नितेश सांदल, कोमल पटेल, सुजीत बंसल, कलीम मोहम्मद, गौतम भोई, मोहम्मद जावेद, बिम्बाधर साहू, दीनेश शर्मा, नारायण बरिहा, दीनबंधु चन्द्रवंशी, विनोद कुमार साहू, त्रिलोचन पटेल, प्रवीण सतपथी के साथ अन्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news