महासमुन्द
अधिकृत भूमि के एवज् में 19 किसानों को 1 करोड़ 28 लाख से ज्यादा मुआवजा राशि
03-Mar-2021 7:48 PM
महासमुन्द, 3 मार्च। महासमुन्द जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों में अर्जित की गई भूमियों के हितग्राहियों को अधिकृत भूमि के एवज् में 19 कृषकों को 1 करोड़, 28 लाख, 92 हजार 832 रुपए मुआवजा राशि का वितरण किया गया। यह राशि विभिन्न विकास कार्यों सेतु निर्माण, आरओबी निर्माण, नहर निर्माण, विभिन्न जलाशयों के अंतर्गत डुबान में प्रभावित भूमि के अर्जन हेतु अधिकृत की गई भूमि के लिए दी गई है।
िडप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू.अर्जन सीमा ठाकुर ने जानकारी दी है कि अनुविभाग सरायपाली के 09 किसानों को 58 लाख, 4 हजार, 500 रुपए, अनुविभाग महासमुन्द के 3 किसानों को 44 लाख, अनुविभाग पिथौरा के 07 किसानों को 26 लाख, 88 हजार, 326 रुपए मुआवजा राशि के रूप में दिए गए हैं।