राजनांदगांव

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में शरद, प्रशांत व अमित की नियुक्ति
04-Mar-2021 7:03 PM
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में शरद, प्रशांत व अमित की नियुक्ति

राजनांदगांव, 4 मार्च। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ  के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं महामंत्री पवन साय की अनुशंसा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की सहमति पर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। जिसमें प्रदेश सह संयोजक के रूप में रंगमंच कर्मी शरद श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष के रूप में प्रशांत कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित पांडे को स्थान दिया गया है । उक्त जानकारी जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news