महासमुन्द

जिले के सभी विधानसभाओं में आप की बैठक
04-Mar-2021 7:39 PM
  जिले के सभी विधानसभाओं में आप की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 4 मार्च। आम आदमी पार्टी महासमुन्द की बैठक जिले के सभी विधानसभाओं में आयोजित हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम एवं प्रदेश सह संगठन प्रभारी दुर्गा झा ने सभी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हालचाल जाना।

प्रदेश प्रभारियों की सहमति से महासमुन्द जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाते हुए सभी विधानसभाओं को 10 से 12 ब्लॉकों में बांटा गया और प्रि ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। जिसमें महासमुन्द विधानसभा के सेंट्रल प्रभारी प्रभारी संजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष के लिए जागेश्वर यादव, लूकेश्वर सेन, पुनाराम निषाद, भीखम साहू, मधु यादव, अमर गायकवाड, सेवा राम साहू, खेमराज भट्ट की नियुक्ति की गई। इसी तरह खल्लारी विधानसभा से सेंट्रल प्रभारी संतोष चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष के लिए शकील खान, आशीष वाकड़े, रमेश तिवारी, डॉ गजानंद चंद्राकर, मीनाक्षी ठाकुर, विक्रम साहू, गौतम नेताम, खेम राज यादव, करीम खान, नील सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई।

इसी तरह सरायपाली विधानसभा से सेंट्रल प्रभारी भूपेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष के लिए आशिक हुसैन, ईश्वर भारद्वाज, सुजीत बंसल, कोमल पटेल, नारायण बरिहा, मोहम्मद कलीम, गौतम भोई, मोहम्मद जावेद, बिम्बाधर साहू, मुरारी प्रधान, विभीषण डडसेना की नियुक्ति की गई।    जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने बताया है कि पार्टी अगले चरण में सभी ब्लाकों के नीचे, मंडल प्रभारी तथा सभी मंडल के नीचे बूथ प्रभारियों की नियुक्ति नए सिरे से करेगी। प्रदेश सह संगठन प्रभारी दुर्गा झा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार बनाई,वह एक भी पूरी होते नहीं दिख रही है। आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। वह जनता की हर लड़ाई कंधे से कंधा मिला कर लड़ेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news