रायगढ़

उत्तरी जांगड़े ने मनरेगा भुगतान का मामला विस में उठाया
04-Mar-2021 7:54 PM
   उत्तरी जांगड़े ने मनरेगा भुगतान का मामला विस में उठाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 4 मार्च। विधानसभा सत्र के दौरान आठवें दिन सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ-बरमकेला ब्लाक में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत वर्ष 2019- 20 एवं 2020-21 में ग्रामीण मजदूरों के लिए स्वीकृत हुए कार्यों की जानकारी मांगी एवं वर्तमान में कितने कार्य प्रगति की जानकारी साथ ही किए गए भुगतान  की जानकारी विकासखंडवार मांगी जिस पर पंचायत मंत्री  टी0एस सिंहदेव ने विकासखंडवार जानकारी दी जिसमें सारंगढ़ विकासखंड में 2019- 20 में 1288 कार्य स्वीकृत हुए 951 अब तक पूर्ण हो चुके है।

253 कार्य प्रगति पर है 84 अप्रारंभ है। अब तक 11 करोड़ 83 लाख 96 हजार की राशि भुगतान की जा चुकी है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में सारंगढ़ विकासखंड में 2282 कार्य स्वीकृत किये गए है, जिनमें 734  कार्य पूर्ण हो  चुके है साथ ही 736 प्रगतिरत है और 812 अप्रारंभ है। अब तक पूर्ण कार्य के लिए 13 करोड़ 17 लाख 55 हजार की राशि भुगतान कि जा चुकी है। इस तरह बरमकेला विकासखंड में वर्ष 2019-20 में 1060 कार्य स्वीकृत किये गए है, जिनमें से 827 कार्य पूर्ण हो चुके है 179 प्रगतिरत है। 54 कार्य अप्रारंभ है कुल 8 करोड़ 90 लाख 18 हजार का भुगतान किया जा चुका है। वर्ष 2020-21 के लिए 2058 कार्य स्वीकृत किये गए है, जिनमे से 353 कार्य पूर्ण हो चुके है। 765 कार्य प्रगतिरत है। 940 कार्य अप्रारंभ है। अब तक 10 करोड़ 51 लाख 53 का भुगतान किया जा चुका है। इस तरह सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत स्वीकृत कार्य व भुगतान को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए साथ ही लागतार जनहित के मुद्दों को सदन में आमजन की आवाज को बुलंद कर रह रही  है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news