कोण्डागांव

बजट में हर वर्ग का रखा ध्यान- चंदन कश्यप
04-Mar-2021 8:58 PM
 बजट में हर वर्ग का रखा  ध्यान- चंदन कश्यप

कोण्डागांव, 4 मार्च। छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने 4 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया हैं। मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों पर ले जाने वाला बजट पेश किया है, जहां महिलाओं, किसानों, ग्रामीण युवाओं और आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए कहीं प्रावधान दिए है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में खेती को मजबूत करने के लिए प्रावधान हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, इस बजट में मेरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 210 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए हैं जो कि क्षेत्रवासियों का लंबे समय से मांग रही हैं। ऐसे बहुत से कार्य ऐसे है जो पिछले 15 साल में नही हुआ लेकिन आज छतीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रवासियों की सपना साकार किया। स्वीकृत कार्य में बस्तर जिला अन्तर्गत ग्राम सुधापाल से तिरथा तक मार्ग  निर्माण लागत 4 करोड़ 50 लाख, मांदलापाल पहुंच मार्ग निर्माण लागत 7 करोड़ 20 लाख, राजपुर आलवाही गुनपुर पहुंच मार्ग का निर्माण लागत 5 करोड़, सोरगावं से जामगांव मार्ग का निर्माण लागत 5 करोड़ 50 लाख जैसे कुल मिलाकर लगभग 38 करोड़ 90 लाख कोण्डागांव जिला अंतर्गत बांसगावं मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह बारदा नदी के संगम पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण लागत 12 करोड़, तेलंगा-बयानार मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य लागत 7 करोड़ जैसे कुल मिलाकर 34 करोड़ 97 लाख का और नारायणपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर अंतागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण कार्य लागत 75 करोड़, नारायणपुर  छोटे डोंगर मार्ग पर राकस नदी पर उच्च स्तरीय पुल लागत 8 करोड़, कुंदुला कोहकामेटा मार्ग पर कुकुर नदी पर उच्चस्तरीय पुल लागत 8 करोड़ 50 लाख जैसे कुल मिलाकर लगभग 136 करोड़ 61 का स्वीकृत हुआ हैं। इसके लिए मैं पूरे नारायणपुर वासियों को बधाई देता हूं।

और साथ ही पूरे क्षेत्रवासियों की तरफ से छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एवं समस्त मंत्रीगण का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news