राजनांदगांव

दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे यादव
05-Mar-2021 1:39 PM
दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे यादव

राजनांदगांव, 5 मार्च। दिवंगत पत्रकार दिलीप कुर्रे के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव उसके निवास ग्राम बासुला पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बताया गया कि स्व. कुर्रे का 3 मार्च को निधन हो गया। स्व. कुर्रे जिला सतनामी समाज के सचिव भी थे। उनके निधन पर सामाजिक एवं गैर सामाजिक वर्ग ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
 
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने परिवार के साथ दुख बांटते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। कुर्रे नांदगांव के मीडिया में काफी सक्रिय रहे। वह श्रमजीवी पत्रकार संगठन से भी जुड़े हुए थे।  इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री यादव के  मलीखम कोसरे, राजेश्वरी साहू, तेजस्वी वर्मा समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news