बलौदा बाजार

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा
05-Mar-2021 4:29 PM
भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी  एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 5 मार्च।
भारतीय जनता पार्टी जिला बलौदा बाजार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन वर्मा ने किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार गौरीशंकर अग्रवाल भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, शिवरतन शर्मा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील सोनी सांसद रायपुर, गुहाराम अजगले सांसद जांजगीर चांपा की सहमति से जिला अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी एवं सभी 16 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की है।

कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष दो महामंत्री एक कोषाध्यक्ष चार मंत्री एवं एक कार्यकारिणी मंत्री सहित 9 कार्यकारिणी सदस्य एवं 28 विशेष आमंत्रित सदस्यों को स्थान दिया गया है। इसके अनुसार उपाध्यक्ष नरेश केसरवानी बलोदा बाजार पवन साहू लवन सियाराम चक्रधारी निपनिया द्वारिका वर्मा सुहेला महामंत्री अमित वर्मा पलारी हेम सिंह चौहान सिंगर कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल कसडोल मंत्री ओके स्वर वर्मा दक्षिण पलारी विनोद साहू भडग़ांव महत्व साहू सरसीवा देवेंद्र साहू भाटापारा कार्यालय मंत्री मोहन साहू पलारी जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश कुमार वर्मा पुरुषोत्तम पटेल निरंजन जयसवाल राम कुमार रजक केदार वर्मा भूतेश्वर वर्मा वरीय दो गोपाल वर्मा जोतराम निषाद बनाया गया है वही विशेष आमंत्रित सदस्य निरंजन साहू घनश्याम चंद्रा गंगा प्रसाद चंद्रा हेतराम पटेल शंकर लाल नायक बहता राकेश धनेश्वर साहू शंकर पटेल भुज राम साहू लोहा राम साहू रामभरोस साहू चंद्रिका पटेल गोपी लाल साहू रमैया लाल यादव सुनील तिवारी सुनील वर्मा लेख राम वर्मा टेकराम पटेल राजेश वर्मा पप्पू बालकरण सिंह ठाकुर शिव शंकर अग्रवाल सेवक राम साहू सोमनाथ कनोजे हनुमान वर्मा धर्मेंद्र वर्मा पवन साहू दाऊ लाल वर्मा है।

इन्हें सौंपी गई मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी 
जारी सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष सरसींवा मोरध्वज साहू भटगांव रूप सिंह साहू बिलाईगढ़ कुंज राम पटेल टुण्डरा साधा राम प्रजापति बया तीरथ राम पटेल कसडोल फनीदेव पटेल लवन रमण साहू पलारी संतोष वर्मा दक्षिण पलारी हुलास वर्मा बलोदा बाजार शहर ताराचंद कनौजे बलौदा बाजार ग्रामीण नेतराम साहू सुहेला सुखनंदन नायक सिंगर जंभेश्वर साहू भाटापारा शहर गोविंद पटेल भाटापारा ग्रामीण रामकुमार साहू निपानिया संतोष वर्मा मालिक राम बनाए गए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news