राजनांदगांव

जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की चुनाव प्रक्रिया शुरू
05-Mar-2021 4:31 PM
जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की चुनाव प्रक्रिया शुरू

7 को अध्यक्ष, सहित 16 पदों पर होगा चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 05 मार्च।
जिला हॉकी संघ के विभिन्न पदों को लेकर चुनावी प्रक्रिया के पहले चरण में शुक्रवार को नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय म्युनिसिपल स्कूल स्थित कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक अलग-अलग पदों में चुनाव लडऩे वाले दावेदारों ने नामांकन फार्म दाखिल किया।  वहीं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की विशेष आमसभा एवं चुनाव आगामी 7 मार्च को स्थानीय पुराना रेस्ट हाउस स्टेशन रोड में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। साथ ही हॉकी से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला हॉकी संघ के सचिव फिरोज अंसारी ने बताया कि आगामी चार वर्षीय कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि आज चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र शर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी  गुनेन्द्र सॉव के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया किया गया। वहीं 7 मार्च को अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष (1-1 पद) सहित उपाध्यक्ष 4 पद (01 महिला) सह-सचिव 4 पद (01 महिला) कार्यकारिणी सदस्य 5 पदों समेत कुल 16 पदों के लिए चुनाव प्रस्तावित है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news