कवर्धा

मोदी सरकार ने किया किसानों से छल-नीलू
05-Mar-2021 5:01 PM
मोदी सरकार ने किया किसानों से छल-नीलू

   कबीरधाम में किसान अधिकार पदयात्रा का चौथा दिन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोडला, 5 मार्च।
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारत के कोने कोने में आंदोलन चल रहा है। किसानों के समर्थन में आमजन  दिल्ली पहुंच कर कृषि विधेयक बिल वापस लेने की मांग कर किसानों की आवाज बुलंद कर आंदोलन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। भारत के सभी प्रदेश सभी जिलों में अलग-अलग तरीकों से केंद्र सरकार का विरोध किया जा रहा है। 

जिले में भी लगातार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला के पीताम्बर वर्मा के नेतृत्व में पैदल चलकर गांव गांव पहुंचकर चौक चौराहों में सभा और अनेक प्रकार के पोस्टर पंपलेट बांटकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय  किसानों के माध्यम से प्रत्येक घर के हर एक नागरिक को जागरूक कर उनका समर्थन लेकर उनको अपने साथ किसान अधिकार पदयात्रा में शामिल कर आगे बढ़ा जा रहा है। 

लगातार चौथे दिन नीलकंठ चंद्रवंशी अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ 22 किलोमीटर पैदल चले, जिसमें वे पोंड़ी से पदयात्रा का शुरुआत करते हुए सिल्हाटी खड़ौदा कला, कारेसरा, खरहट्टा, बंजारी चौक, गंडई कला, गंडई खुर्द, कुसुमघटा, नेउरगाव कला, तरेगांव मैदान, लालपुर कला होते हुए बोड़ला  नगर और गांव में पहुंच कर केंद्रसरकार के द्वारा किया जा रहा किसानों के साथ छल को लोगों को बता कर उन्हें जागरूक किया। 

बैलगाड़ी में सिलेंडर रखकर  विरोध प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही किसान पदयात्रा में कांग्रेसियों ने विरोध करने का नायाब और होने का तरीका ढूंढ निकाला। केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए 3 कृषि कानून एवं बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते रेट को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैलगाड़ी में खाली सिलेंडर और खराब मोटरसाइकिल को रखकर प्रदर्शन किया गया। यात्रा के दौरान लोग कौतूहल से बैलगाड़ी को देखते नजर आ रहे।

गांव-गांव में स्वागत
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। पौड़ी से शुरू किए गए यात्रा का स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थान स्थान पर स्वागत कर किसान कानून के विरोध एवं बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर अपना समर्थन दिया। पोड़ी में यात्रा का भव्य स्वागत हुअ।  उसके बाद सिलहटी सारंगपुर चौक खड़ा हो जा बंजारी चौक ग्रैंड गणेश कुसुम घटा नेउरगांव तरेगांव मैदान लालपुर और भूलना में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

पीएम का पुतला फूंका
किसान के समर्थन में कांग्रे द्वारा निकाली गई पदयात्रा के दौरान विकासखंड मुख्यालय के प्रमुख गांव कुसुम घटा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया। बढ़ती महंगाई वह किसानों के विरोध बनाए जा रहे काले कानून के विरोध में युवा कांग्रेस के द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन जताया।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी वाह यात्रा में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेसियों जिनमें जनप्रतिनिधि गण भी शामिल थे।
उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के कृषि कानून को जमकर लताड़ा उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर फेल साबित करते हुए अपने तर्क गिनाए। 

पदयात्रा में मुख्य रूप से नीलू चंद्रवंशी, ब्लाक अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, महिला जिला अध्यक्ष गंगोत्री योगी, ईश्वर शरण वैष्णव, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष जोहन खांडे, प्रदेश महिला कांग्रेस  सचिव एवं नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष सावित्री साहू, राजकुमार तिवारी, जोगाराम साहू, राजेंद्र द्विवेदी, नीलकंठ साहू, जलेश्वर राजपूत, मुखी राम मरकाम, शरद  बांगली, तुलसी पटेल, अजहर खान, गिरीश चंद्रवंशी, रामचरण पटेल, अमरचंद वर्मा, खगेश चंद्रवंशी, दिलीप साहू, राजेंद्र साहू, बंटी खान, कृष्णा कुमार नामदेव, रामचरण साहू, रमाकांत शुक्ला, छवि वर्मा, सनत जयसवाल, गोपाल चंद्रवंशी, रमेशर यादव,टीकम शर्मा, नारद चंद्रवंशी, मन्नू चंद्रवंशी, डाकोर चंद्रवंशी, पिन्टू अवस्थी, ओमप्रकाश शर्मा, परेटन धुर्वे, बिसर्जन धुर्वे, समशाद बेगम सत्येंद्र वर्मा, सूरज वर्मा, रवि अवस्थी, अमित वर्मा, पदमा राजपूत, दीपक माकरे, अजीत साहू, मनजीत खान, लक्ष्मण चंद्रवंशी, रिंकू खान, राजू चंद्रवंशी, धनराज वर्मा, छोटू वर्मा, परमेश्वर मानिकपुरी, दुलराखन गेंडरे, गुड्डू मिस्त्री, जलेश्वर लांजी, कजरू टंडन, मणिकांत त्रिपाठी, लक्ष्मण चंद्रवंशी, सतपाल वर्मा, संतोष अवस्थी, नाजा सिंह धुर्वे, जागू राम, ओम प्रकाश शर्मा, परमानंद वर्मा, दिनेश जोशी, शिव भगत पात्रे, जलेश जयसवाल, अहमद खान, मनहरण चंद्रवंशी, यशवंतपुर कुर्रे, दिनेश वर्मा, त्रिलोकी लहरें, भरत गुप्ता, रामेश्वर यादव, सुखनंदन निर्मलकर, नरेश निर्मलकर, विवेकानंद चंद्रवंशी, संतोष वर्मा, उत्तर साहू, अजय गुप्ता, बृजेश पाठक, कृतिका कश्यप, ललिता कुर्रे, संतोषी साहू, दुवासिया चंद्रवंशी, शशि देवी कुर्रे, अफजल खान सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसान काँग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन सम्मिलित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news