सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 5 मार्च। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों के बड़े हाट बाजारों में किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को उदयपुर विकासखंड के देवटिकरा के साप्ताहिक हाट बाजार में फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को भी शासन की योजनों की जानकारी मिल रही है।
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए देवटिकरा के सरपंच सुखलाल ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देना अच्छी पहल है। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले ग्रामीणों को शासन की योजनाओं को लाने कहा। इसके साथ ही पंचायत के गौरी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी छायाचित्र का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना सहित राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की आकर्षक छायाचित्र लगाई गई है। छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दूर-दराज ग्रामीणों को बारे में जानकारी मिल रही है।